Latest News

मंगलवार, 31 दिसंबर 2019

साध्वी निरंजन ज्योति मे प्रियंका गांधी को लेकर दिया ये विवादित ब्यान#Public Statement


(आकाश सविता की रिपोर्ट) 31/12/19 उत्तर प्रदेश में ‘भगवा’ को लेकर राजनीति गरमा गई है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के बाद अब केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता साध्‍वी निरंजन ज्‍योति  ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा है। साध्‍वी ने मंगलवार को कहा कि प्रियंका को अपना सरनेम ‘गांधी’ से बदलकर फ‍िरोज प्रियंका रख लेना चाहिए। 

 साध्‍वी ने कहा, ‘प्रियंका भगवा को नहीं समझ सकती हैं क्‍योंकि वह नकली गांधी हैं। उन्‍हें अपने नाम के आगे से गांधी सरनेम हटा लेना चाहिए और फ‍िरोज प्रियंका रख लेना चाहिए।’ उन्‍होंने आगे कहा कि असल में प्रियंका को उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार से समस्‍या है क्‍योंकि वह सूबे में अपराधियों और उपद्रवियों पर नकेल कस रही है। 

प्रियंका को यह साफ करना चाहिए कि क्या वह उपद्रवियों के साथ हैं।यही नहीं केंद्रीय मंत्री ने प्रियंका गांधी को भगवा के बारे में और अध्‍ययन करने की नसीहत भी दी। उन्‍होंने कहा कि भगवा ज्ञान और आत्मीयता का प्रतीक है। साध्‍वी ने प्रियंका से यह भी पूछा कि जिन लोगों ने निर्दोष लोगों को पीटा था और पुलिस पर पथराव किया था क्‍या उन्हें सजा मिलनी चाहिये या नहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision