Latest News

मंगलवार, 17 दिसंबर 2019

संविधान को लेकर छात्राओं मे वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित#Public Statement


(विष्णु चंंसौलिया की रिपोर्ट) 17/12/19  उरई ।आज तहसील उरई अन्तर्गत स्थित राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज में भारत के संविधान के 70 वें वर्श पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छात्राओं के मध्य वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकारण अध्यक्ष माननीय जनपद न्यायाधीश श्री अनिल कुमार गुप्ता के निर्देशन में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव श्री विवेक कुमार सिंह ने  इस कार्यक्रम में संविधान के विभिन्न अनुच्छेद, प्रस्तावना, नागरिकों के मूल कर्तव्य एवं अधिकारों के विषय में छात्राओं को जानकारी दी।

 उन्होंने बताया कि मूल कर्तव्य पहले संविधान में नहीं थे। इन्हें सन् 1976 में संविधान के 42 वें संशोधन द्वारा जोड़ा गया है। यह श्री स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिश पर आंतरिक आपातकाल की जरूरत एवं आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये लाया गया था। इसके अनुसार भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होगा कि वह इनका पालन करे। इनकी संख्या 11 है। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि प्रत्येक नागरिक अधिकारों से पहले अपने कर्तव्यों के निर्वहन पर ध्यान दे।  इस अवसर पर अध्यापकों, पी0एल0वी0 और छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराया गया तथा संविधान में उल्लिखित मूल कर्तव्यों की शपथ भी दिलायी। छात्रा अंजली शर्मा ने भारत के संविधान में उल्लिखित अनुछेदों के बारे में विस्तार से बताया।              
     

 इस संगोष्ठी में नायब तहसीलदार सदर श्री राकेश कुमार, प्रिंसिपल श्रीमती कुसुमलता शायक्वार, राजकीय इण्टर काॅलेज, कदौरा के प्रिंसिपल श्री उत्तम कुमार निरंजन डी.आई.ओ.एस. के प्रतिनिधि कुलदीप कुमार गुप्ता, अध्यापिका श्रीमती मनीशा सिंह, गीता तिवारी, आंकाक्षा सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, वन्दना सिंह, कानूनगो अभिशेक मिश्रा, पीएलवी टीम लीडर अनुराग स्वर्णकार, दीपक तिवारी, महेश सिंह परिहार, देवेन्द्र सिंह आजाद, महेन्द्र मिश्रा, जगपाल सिंह,  धर्मेन्द्र कुमार, श्रीमती मनीशा चतुर्वेदी, योगेन्द्र तखेले और करन सिंह यादव, रामदेव चतुर्वेदी छात्रा कु0 लक्ष्मी कुश्वाहा, जूली वर्मा, मोहिनी, प्रियंका, दीपिका, माला वर्मा, खुशी सिंह समेत दर्जनों छात्रायें उपस्थित रहीं।


(इस समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी लेखक की है, हमारी वेबसाइट इस समाचार से जुड़े किसी भी विवाद अथवा मुकदमे के लिए जिम्मेदार नहीं होगी)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision