Latest News

शनिवार, 11 जनवरी 2020

पुलिस के भेष में शातिर बदमाशों ने पाली में डकैती को दिया था अंजाम#Public Statement


(राजन बाजपेई की रिपोर्ट) 11-01-2020 पाली (हरदोई)जिन चार डकैतों के गिरोह ने नगर के आबिद नगर मोहल्ले निवासी अली मोहम्मद के घर पर पुलिस के भेष में रात में तीन महीने पहले में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था।उस घटना का खुलासा शाहजहांपुर पुलिस की सक्रियता से अनावरण किया गया।

 इस सम्बंध में पाली थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि विगत 13 अक्टूबर की रात को पुलिस के भेष में चार बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए डकैत सीढ़ी लगाकर पीछे से घर में घुसे थे।यही नहीं डकैतों ने खुद को पुलिसवाले बताकर अली मोहम्मद के परिवार को बंधक बना लिया था। इस दौरान डकैतों ने नगदी सहित 15 लाख रुपये के जेबर पर हाथ साफ कर दिया था। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर पुलिस ने 9 जनवरी को चार डकैतों दानवीर, कल्लू, नन्हे और अकबर को गिरफ्तार किया था। 

इनमें से दानवीर, कल्लू और नन्हे के अलावा 6 अन्य डकैत भी पाली की घटना में शामिल रहे। गिरफ्तार डकैतों ने इस बात को स्वीकार भी किया हैं। गिरफ्तार डकैतों के पास से पाली में डाली गई डकैती के दौरान लूटे गए जेबरो में से 26 ग्राम सोने के आभूषण और 220 ग्राम चांदी के आभूषण वरामद हुए हैं। जबकि डकैतों के इस गैंग के अन्य बदमाश अभी भी फरार हैं। गिरफ्तार किए गए डकैत शाहजहांपुर, पीलीभीत आदि जनपदों के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चार डकैतों से पाली, शाहाबाद सहित कई डकैती की घटनाओं का अनावरण हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision