Latest News

बुधवार, 15 जनवरी 2020

मकर संक्रांति के दूसरे दिन भी नगर में रही खिचड़ी भोज कराने की होड़#Public Statement



(विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट) 15/01/2020 उरई, जालौन
दो दिन तक चले मकर संक्रांति पर्व के दूसरे दिन १५जनवरी को भी नगर के यमुना घाटों पर स्नान दान करने वालों का तांता लगा रहा । सुबह ८बजे इन्द्र देव भी स्वर्ग का सिंहासन छोड़ कर पृथ्वी पर आ गये और वर्षा शुरू हो गई पर न तो श्रद्धालुओं ने और खिचड़ी भोज आयोजकों ने हार मानी नगर लगभग हर गली हर मन्दिर में और यमुना घाटों पर भण्डारा चलता रहा। प्रमुख रूप से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बडा़ स्थान में महामण्लेश्वर महन्त राम करन दास महाराज के सानिध्य में उनके शिष्यों कल्लू शुक्ला बट्टू महाराज सहित तमाम लोग मन्दिर के सामने मंगरोल रैड पर राहगीरों को रोक कर खिचड़ी प्रसाद ग्रहण करवा रहे थे।

 वहीं नगर के प्राचीन मंदिर श्री आनन्दी देवी के महन्त बल्लू तिवारी भोला पुरवार जीतू रायक्वार शिव पाण्डेय गिरीश बाजपेई मनोज पाण्डेय जीतू माईकल आदि ने स्वादिष्ट खिचड़ी खिलाकर लोगों से तारीफ पाई। वहीं मैहर मार्केट में अंकित मैहरोत्रा दीप खन्ना लल्ला कमरे रमेश शर्मा मनोज कमरे ने खिचड़ी भोज आयोजित किया। सबसे अधिक भीड़ देखी गई नवीन गल्ला मंडी में जहां तमाम सामाजिक लोगों राजनीतिक नेताओं सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों ने मंगोडा़ और जलेबी खाई जहां की सारी व्यवस्था गल्ला व्यापारी संघ अध्यक्ष गौतम सिंह ( शिशु यादव) रुप सिंह मुखिया अशोक बाजपेई विजय खत्री राजेश यादव प्रमोद द्विवेदी अखिलेश निपनियां सुरेश सिंह आदि ने सभी आढ़तियों के सहयोग से की।


इसी क्रम में विधायक जन संपर्क कार्यालय में भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय विधायक प्रतिनिधि राघवेन्द्र प्रताप सिंह जादौन सुन्नी तिवारी संतोष राठौर सुद्धू तिवारी महामंत्री राजेंद्र साहू  हर्षित खन्नाआदि ने सभी को खिचड़ी खिलाकर कर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।नगर की हरिजन बस्ती में खिचड़ी भोज का आयोजन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नगर कार्यवाह बुलबुल पाठक विहिप अध्यक्ष जगत सिंह बजरंगदल प्रमुख दीपक शर्मा हिन्दू जागरण मंच अध्यक्ष नीलाभ शुक्ला ने किया जहां तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
नगर के टरनन गंज मुख्य बाजार चोराहे पर भी व्यापारी बन्धुओं विजय शुक्ला पप्पन गुप्ता समीर धवन चुनने साहू सहित तमाम दुकानदारों ने ग्राहकों और आम जन को खिचड़ी परोसी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision