Latest News

रविवार, 26 जनवरी 2020

राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन द्वारा पत्रकारों को सम्मानित कर 26 जनवरी को बड़ी ही धूमधाम से मनाया#Public Statement


(पंकज केशरवानी की रिपोर्ट) 26-01-2020 कानपुर: आज राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन द्वारा 26 जनवरी को संगठन के नगर अध्यक्ष  अंकित अग्रवाल मुख्य अतिथि चैरमैन उस्मान अली और संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रगान गा कर झंडारोहण कर बड़ी ही हर्षोल्लास के साथ 21 किलो  लड्डू बांटकर शहर वासियों के साथ मिलकर खुशी मनाई। देशभक्ति के जयकारों से गोविंद नगर गूंज उठा, और वहां पर उपस्थित पत्रकारो को स्मृति चिन्ह भेंट कर व फूल माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया।

जैसा की सभी जानते है कि  गणतंत्र दिवस हर वर्ष जनवरी महीने की 26 तारीख को पूरे देश में देश प्रेम की भावना से ओत-प्रोत होकर मनाया जाता है। भारत के लोग हर साल 26 जनवरी का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि 26 जनवरी को ही 1950 में भारतीय संविधान को एक लोकतांत्रिक प्रणाली के साथ भारत देश में लागू किया गया था। कहा जाए तो 26 जनवरी को ही हमारे गणतंत्र का जन्म हुआ। और भारत देश एक गणतांत्रिक देश बना। हमारे देश को आजादी तो 15 अगस्त 1947 को ही मिल गयी थी, 

लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक स्वतंत्र गणराज्य बना और भारत देश में नए संविधान के जरिए कानून का राज स्थापित हुआ। जिसकी खुशी में आज सारा भारत देश इस पर्व को बड़ी ही धूमधाम से मनाते है जहाँ आज खुशी से ओतप्रोत होकर राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के पदाधिकारियों ने बाइक रैली निकालकर जगह-जगह लड्डू बांटे और भक्ति भावना के साथ झूम उठे,और क्षेत्रवासी भी  कार्यक्रम में उपस्थित रहे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision