Latest News

सोमवार, 27 जनवरी 2020

अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि युवा शक्ति सेवा संगठन द्वारा दीपदान का हुआ आयोजन#Public Statement



(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज) 27/01/2020 कानपुर: देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लोहा लेते हुए स्वतंत्रता संग्राम रूपी हवन कुण्ड में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि देने हेतु युवा शक्ति सेवा संगठन (राष्ट्र को समर्पित सामाजिक संस्था) द्वारा हर माह की 26 तारीख को माँ गंगा के तट पर स्थित प्रसिद्ध सरसैया घाट पर दीपदान उत्सव का आयोजन किया जाता है।
युवा शक्ति सेवा संगठन द्वारा विगत कई माह से अनिवार्य रूप से चल रही इस अनूठी परंपरा का निर्वाहन करते हुए संगठन द्वारा इस माह भी 26 जनवरी की शाम गंगा के सुप्रसिद्ध तट सरसैया घाट, कानपुर में दीपदान उत्सव का आयोजन कर दीपदान किया गया।


दीप दान उत्सव कार्यक्रम का संचालन कानपुर महासचिव दीप चन्द्र एवं सचिव गौरव तिवारी ने किया। साथ ही कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था अध्यक्ष अतुल तिवारी आक्रोश, आईरा जिलाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी,मण्डल  उपाध्यक्ष एस पी विनायक, संस्था के विशिष्ट सदस्य पवन जग्गी, राज कुमार शर्मा, प्रदेश महासचिव संदीप तिवारी, जिलाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, उपाध्यक्ष मनीष (मनी), संजय शर्मा, योगेंद्र सिंह यादव, दीपक (देशप्रेमी), कृष्णा मिश्रा, धीरू पंडित, रवि श्रीवास्तव, बउआ, आदि कई लोगों ने दीपदान कर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले अमर शहीद क्रांतिकारियों को नमन किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision