Latest News

मंगलवार, 14 जनवरी 2020

हसन्तू घुमंतू क्लब ने गरीबों असहायों को बांटे कंबल#Public Statement



(विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट) 14/01/2020 मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने यमुना में  लगाई डुबकी,

उरई ।मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कड़ाके की ठंड होने के बावजूद भी धर्म नगरी कालपी धाम के यमुना घाटों पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां यमुना में स्नान दान कर देश और समाज की सुख समृद्धि की कामना की। यमुना के प्रमुख किलाघाट में घुमंतू हसन्तू क्लब के सौजन्य से १०१गरीब असहायों को कम्बल प्रदान किए कम्बल वितरण में विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन उपजिलाधिकारी कौशल किशोर चेयरमैन प्रतिनिधि जीवन अहिरवार क्लब अध्यक्ष पुरषोत्तम गुप्ता संरक्षक उमाशंकर पुरवार समाज सेवी जय खत्री क्लब के सदस्य रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट आदि के द्वारा कम्बल उडा़कर सर्दी से राहत प्रदान की।

रामो वामों क्लब, अध्यक्ष लालजी धवन नरेंद्र तिवारी संतोष शुक्ला लल्ला कमरे अशोक वर्मा महेंद्र गोतम ने श्रद्धालुओं को खिचड़ी एवं चाय वितरित की। न्यू लोक कल्याण सोसाइटी अध्यक्ष सुरेश चन्द्र वर्मा संस्थापक डा,अरूण मेहरोत्रा सचिव आसिफ कुरैशी उपाध्यक्ष शिव बालक सिंह सदस्य आबिद बृजेन्द्र अनूप गुलफाम आदि ने भी खिचड़ी एवं चाय वितरित की। इसी क्रम में नगर की प्रमुख समाज सेवी संस्था मां वनखण्डी सेवा दल के सदस्यों बृजेन्द्र सिंह सौरभ गुप्ता  द्वारा कचोडी़ एवं चाय का वितरण किया गया।

इसी तरह नगर में कई स्थानों पर खिचड़ी भोज का आयोजन चला नगर के मुख्य बाजार में उघोग व्यापार मंडल अध्यक्ष मुन्ना चोरी महामंत्री सुनील पटवा व्यापारी विजय शुक्ला समीर धवन ने भी कार्यक्रम आयोजित किया।नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के द्वारा भी लोगों को स्वादिष्ट खिचड़ी का वितरण किया गया । जिसमें महासभा के संरक्षक महामंण्डलेश्वर बडा़ स्थान संत राम करनदास जी के आशीर्वाद से महासभा अध्यक्ष पं,राजू पाठक संरक्षक हरिश्चंद्र दीक्षित आशुतोष मिश्रा अवधेश बाजपेई राघव अग्निहोत्री अशोक बाजपेई बृजगोपाल द्विवेदी आर एन शुक्ला ओम प्रकाश शर्मा ज्ञानेंद्र मिश्रा मनोज पाण्डेय पूती महाराज ,सभासद दिलीप पाठक कल्लू शुक्ला रामू द्विवेदी परशुराम सेना अध्यक्ष आदर्श मिश्रा महामंत्री विवेक तिवारी सज्जन महाराज अमित तिवारी सहित भारी संख्या में विप्र बन्धुओं की उपस्थिति रही।
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision