Latest News

रविवार, 9 फ़रवरी 2020

गाँजा तस्कर,अवैध असलाह फैक्ट्री सहित हत्या के अभियुक्त को किया गिरफ्तार#Public Statement



(विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट) 09/02/2020 जालौन पुलिस को मिली तीन सफलताएँ। गाँजा तस्कर, अवैध असलाह फैक्ट्री सहित हत्या के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 

 उरई। जालौन पुलिस तीन बड़ी सफलताएं हाथ लगी हैं। कुठौंद पुलिस ने एक गाँजा तस्कर को गिरफ्तार किया। कदौरा पुलिस ने पिछले दिनों हुई हत्या के अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, वहीं एस ओ जी/ सर्विलांस सेल तथा चुर्खी पुलिस ने संयुक्त रूप से अवैध असलाह की फैक्ट्री पकड़ने में सफलता प्राप्त की। आज पुलिस अधीक्षक डा.सतीश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि कुठौंद पुलिस ने ग्राम हसनपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह को 1.200 ग्राम गाँजा तथा अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। कदौरा पुलिस ने दो दिन पूर्व ग्राम हांसा मे वृद्ध की की गई हत्या में वांछित अभियुक्त धर्मेंद्र अहिरवार निवासी ग्राम हांसा को हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को तीसरी सफलता मे चुर्खी पुलिस, स्वाट/ सर्विलांस सेल ने संयुक्त रूप से पांच अपराधियों को सिकरी रहमान पुर तिराहे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके द्वारा बताए गए स्थान से अवैध रूप से असलाह बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। यह सभी अभियुक्त बड़ी मात्रा में बने अधबने असलाह बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वह विभिन्न प्रकार के असलाह बना कर आसपास बेंचा करते हैं।। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision