Latest News

सोमवार, 3 फ़रवरी 2020

श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण की बाल लीलाओं के साथ हुआ गोवर्धन पूजा#Public Statement


(विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट) 03/02/2020 जालौन।कस्बा ईंटों में ग्राम प्रधान प्रदीप दुबे के गृह निवास पर गुरूदेव अपने राम महामंडलेश्वर चित्रकूट धाम कामतानाथ जी पहारिया वाले हनुमानजी गिर्राज जी वाले के सानिध्य में चल रही।  श्रीमद् सप्ताहिक संगीतमय भागवत कथा के छठवें दिन कथा ब्यास पं० सन्तोष महाराज टिमरों ने समोधर वांणी में भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुऐ‌। माखन चोरी लीला काली नांग दह लीला का बखान करते हुए कहा है कि। मनुष्य संसार में जो भी काम करता है। अगर भगवान कृष्ण के लिए करता है।तो बिना बुलाए ही भगवान दौड़े चले आते हैं।आप लोग संसार में जो भी काम करना। भगवान कृष्ण के लिए करना। तो बिना बुलाए ही भगवान चले आयेंगे।और आपके सभी दुःख दर्द हर लेंगे।आपका जीवन सुखमय बना देंगे।


अंहकारियों का अंहकार पल भर में भगवान चूर कर देते है। फिर चाहे वो संसारिक प्राणी हो या कोई देवता भगवान कृष्ण ने देवताओं के राजा इन्द्र का अंहकार चूर्ण कर मेरे गोवर्धन महाराज मेरे माथे मुकुट विराज रहैयो गीत और श्री बांके बिहारी तेरी आरती गांऊ हे गिरधर तेरी आरती गांऊ आरती के साथ गिर्राज जी की पूजा करवाई। गोवर्धन लीला दिखाई। भगवान के सामने किसी का अंहकार नहीं चलता है। भगवान तो उसी को पसन्द करते है।उसी को मिलते है।जो मनुष्य अपने सुभाव को सरल शांतिमय बनाता है।और भगवान की भक्ति करता है। 


सुख और दुःख तो केवल मन की कल्पना है। संसार में किसी को दुःख नहीं होता।और संसार में किसी को सुख नहीं होता। इस मौके पर दिनेश दुबे,कथा पारीक्षित प्रदीप दुबे ग्राम प्रधान व इनकी पत्नी श्रीमती ममता देवी दुबे,बिपिन दीक्षित, श्रीप्रकाश दीक्षित, योगेश त्रिपाठी,सन्तोष गोस्वामी पूर्व प्रधान, श्रीकान्त दीक्षित प्रधान सैदपुरा, नितिन दुबे,प्रदुम्म दुबे,शिवम दुबे,रामकुमार गुप्ता,देबेन्द्र पाण्डेय,संजय महाराज, कमलेश तिवारी,लला शुक्ला, अवधेश पाण्डेय, शंकर शिवहरे,कल्लू दीक्षित, लवकुश त्रिपाठी ग्रेट इण्डिया महासभा के राष्ट्रीय व ब्रिजेन्द्र दुबेद्वी, श्रीप्रकाश दीक्षित ने कथा ब्यास को मां जालौन देवी की प्रतिमा भेंट कर आशीर्वाद लिया। भागवत कथा में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण महिलाऐ पुरुष श्रोतागण मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision