Latest News

शनिवार, 1 फ़रवरी 2020

एडीएम ने वृद्धाश्रम मे वृद्धाओं के बीच अपना जन्मदिन मनाया#Public Statement

 
(विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट) 01/02/2020 उरई। अपर जिलाधिकारी ने अपना जन्मदिन वृद्धाश्रम मे वृद्ध पुरुष,महिलाओं के बीच मनाया एवं उनके साथ बैठक भोजन किया। भोजन के बाद एडीएम ने बसंतोत्सव के आगमन को उनके साथ पुष्पों की होली खेली। आज जिले में अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ने अपना जन्मदिन बहुत ही सादगी से मनाते हुए राठ रोड स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर आश्रम में रह रहे वृद्ध महिला पुरुषों को भोजन कराया और उनके साथ बैठकर भोजन किया। इसके पश्चात वृद्ध महिला पुरुषों के साथ बसंत ऋतु के आगमन को लेकर पुष्पों की होली भी खेली। इस सबके बीच वृद्धाश्रम मे रह रहे महिला पुरुषों ने एडीएम पी के सिंह को हृदय से आशीर्वाद दिया। इसके पूर्व प्रातः कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वाटिका में एडीएम ने केक काटकर जन्मदिन सेलिब्रिटी किया।इस दौरान एसपी डा.सतीश कुमार, एएसपी डा.ए के सिंह, ईडीएम पुष्पेन्द्र सिंह सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने उपस्थित हो कर एडीएम को जन्मदिन की बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision