Latest News

सोमवार, 10 फ़रवरी 2020

अखिल भारतीय हिन्दू महासभा की नगर कार्यकारिणी का गठन हुआ#Public Statement



(राजन बाजपेई की रिपोर्ट)10/02/2020 पाली (हरदोई)अखिल भारतीय हिन्दू महासभा की बैठक में नगर कार्यकारिणी गठन करने से पहले कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय कवियों द्वारा कविता पाठ करके किया गया जिसमें पण्डित शिवशरण अग्निहोत्री, सुखदेव पाण्डेय, प्रशांत कुमार,मृत्युंजय शुक्ला आदि में कविता पाठ किया। संघठन के नगर अध्यक्ष हरगोविंद बाजपेयी के नेतृत्व में नगर स्थित मोहल्ला विरहाना में सक्रिय कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली गई।जिसके बाद श्री बाजपेयी ने नगर कार्यकारिणी समिति की घोषणा की।

प्राप्त सूचनाओं के अनुसार अखिल भारत हिन्दू महासभा भारत का एक हिन्दू राष्ट्रवादी संगठन है। इसकी स्थापना सन १९१५ में हुई थी। विनायक दामोदर सावरकर इसके अध्यक्ष रहे। केशव बलराम हेडगेवार इसके उपसभापति रहे। बालकृष्ण शिवराम मुंजे हिन्दू महासभा के सदस्य थे। वे सन १९२७-२८ में अखिल भारत हिन्दू महासभा के अध्यक्ष रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को बनवाने में इनका बहुत योगदान था। संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार के वे राजनितिक गुरु थे।जनपद में हिंदुओं को एकत्रित करने के उद्देश्य से हर नगर पालिका क्षेत्र से लेकर ग्रामीण अंचलों तक संघठन अपनी जड़ों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जी तोड़ मेहनत कर रहा है।

उसी क्रम में नगर में संघठन के अध्यक्ष ने नगर कार्यकारिणी में जिन व्यक्तियों को जगह दी उनमें धीरु शुक्ला को नगर उपाध्यक्ष मनोज कश्यप को संगठन मंत्री व अनमोल को महामंत्री नियुक्त किया गया। इसके अलावा रामवीर अग्निहोत्री, संजीव वाजपेयी, रजत वाजपेयी, श्यामू बाजपेयी, मनोज कुशवाहा, नरेंद्र कश्यप,देवी गुलाम, प्रियांशु दीक्षित,सुरजीत मिश्रा व अंतिम बाजपेयी को बतौर सदस्य स्थान देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अमर प्रकाश बाजपेयी, शशिकांत बाजपेयी,  अमित शुक्ला, अजीत मिश्रा,तेजवीर अग्निहोत्री, रजत मिश्रा,प्रवीण मिश्रा, अच्युत शुक्ला, प्रांजुल बाजपेयी आदि लोग मौजूद रहे।. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision