Latest News

रविवार, 1 मार्च 2020

नगर पंचायत रामपुरा मे एडीएम ने चलाया पालीथीन के खिलाफ अभियान

विष्णु चंसौलिया।


रामपुरा (जालौन)। आदर्श नगर पंचायत रामपुरा में अपर जिलाधिकारी व पर्यावरण के निर्देशानुसार शनिवार नगर में एसडीएम माधौगढ़ व थाना पुलिस के साथ नगर में पॉलीथिन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 90 किलो प्रतिबंधित पाॅलीथिन बरामद कर दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया।
पॉलीथिन चैकिंग अभियान में नगर की कई दुकानों पर छापा मारा गया। जिसमें रमेश चन्द्र पुरवार की किराने की दुकान से 1 किलो 700 ग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की गई। जिसमें दुकानदार पर 10 हजार का जुर्माना किया गया। दीपक कुमार की किराने की दुकान पर 88 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई। जिसमें दुकानदार पर 25 हजार का जुर्माना किया गया। रामरतन की किराने की दुकान से 1 किलो 780 ग्राम प्रतिबंधित थर्माकोल बरामद कर 2 हजार का जुर्माना किया गया। इसी तरह नगर की दर्जनों दुकानों की तलाशी की गई। आदर्श नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि आदर्श नगर पंचायत ने प्रतिबंधित पॉलिथीन को जब्त करने का अभियान चलाया। प्रतिबंधित पॉलिथीन चैकिंग अभियान में कुल 91 किलो 400 ग्राम बरामद की गई व 37 हजार का जुर्माना भी किया गया। पॉलिथीन का चैकिंग अभियान नगर में आगे भी जारी रहेगा। इस अभियान में एसडीएम माधौगढ़ सालिकराम, अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार, प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह, शिवकुमार, जितेन्द्र, नरेंद्र, सुनीप आदि नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision