Latest News

शुक्रवार, 20 मार्च 2020

उद्योग व्यापार की महिला कार्यकत्रियों ने खिलायी एक-दूसरे को मिठाई

मीरापुर बसही उद्योग व्यापार की महिला कार्यकत्रियों ने खिलायी एक-दूसरे को मिठाई

सुरक्षा फाउंडेशन की महिला सदस्यों ने एक-दूसरे को लगाया अबीर-गुलाल

ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचीं विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउंडेशन की महिलाएं   

वाराणसी मीरापुर बसही उद्योग व्यापार मंडल समिति वाराणसी की महिला शाखा द्वारा आज निर्भया के दोषियों को फांसी देने पर खुशी का इजहार करती हुई एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इस खुशी में व्यापार मंडल के सहयोगी संस्था  समर्पण महिला कल्याण समिति की महिला साथी भी उपस्थित हुए।       
इस अवसर पर व्यापार मंडल की महिला अध्यक्ष कंचन लता मौर्या ने कहा कि हम भारत के संविधान का सम्मान करते हैं न्याय प्रक्रिया में हमारी आस्था है जिस कानून ने निर्भया के दोषियों को फांसी दिलवाई उनका स्वागत करती हूं। इस अवसर पर उर्मिला, रेखा, नीलू, स्नेहा, पूनम, सीता, रंगीता, साधना, प्रेमकला, अंजली, सोनी, राखी, दीपा सिंह मौजूद थी।
वहीं दोषियों को फांसी हो जाने की खुशी में शुक्रवार को सुरक्षा फाउंडेशन द्वारा मीरापुर बसही स्थित चौराहे पर खुशियां जतायी गयी। संस्था की महिला सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया गया और साथ ही यह संदेश दिया गया कि अगर कोई भी व्यक्ति इस तरीके का कृत्य करता है तो उसका परिणाम यही होगा।
महिलाओं ने बेटियों को जन जागरूकता के लिए यह संदेश दिया। सुरक्षा फाउंडेशन के अध्यक्ष किशन सेठ ने बताया कि हम लोग निर्भया के इंसाफ के लिए लगातार आंदोलनरत रहे हैं, आज यह सुखद परिणाम आया जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा। इस अवसर पर कविता श्रीवास्तव, मोनिका पटेल, स्नेहा केसरी, विकास श्रीवास्तव, मंजू, गुड्डन, आरती, राजू सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में इन्द्रेश नगर लमही में महिलाओं ने ढ़ोल नगाड़े बजाकर खुशी मनाई। महिलाएं अपने हाथ में तख्तियां ली थीं जिसपर लिखा था- दरिंदों को फाँसी, खुश है काशी। न्यायालय जिन्दाबाद, मोदी सरकार जिन्दाबाद। आज दिल को ठंढक मिली है। ख़त्म करो दरिंदों का अधिकार, फांसी दो इनको हर बार। विशाल भारत संस्थान की महासचिव अर्चना भारतवंशी ने कहा कि फांसी में देर होने से बेटियों में डर हो गया था और भारत की महिलाएं रातभर जगी रहीं कि कहीं दरिंदों की फांसी टल न जाए। लेकिन फांसी होने से भारत की महिलाओं में सुरक्षा का भाव वापस आ गया।
मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाज़नीन अंसारी ने कहा कि लम्बे समय से हम सभी को इंतेजार था कि दरिन्दों को फाँसी पर लटकाया जाएगा। न्याय में देरी हुई लेकिन आज हम सभी बहुत खुश हैं, ढोल ताशे बजाकर जश्न मना रहे हैं। हम अपने न्यायाधीशों का, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति का और न्यायपालिका को धन्यवाद देतें है कि ऐसे दोषियों को बख्शा नहीं गया, फांसी पर लटकाया गया। इस जश्न में नजमा परवीन, डॉ0 मृदुला जायसवाल, सुनीता श्रीवास्तव, मैना देवी, रमता श्रीवास्तव, रीता, प्रीती, सुमन, अर्चना, चन्द्रमा, प्रभावती, कलावती आदि महिलाएं मौजूद रहीं ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision