Latest News

सोमवार, 16 मार्च 2020

पेट्रोल डीजल मूल्यवृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

विष्णु चंसौलिया।.

 उरई। आज कलेक्ट्रेट में कांग्रेसियों ने प्रर्दशन करते हुए डीजल पेट्रोल मूल्यवृद्धि को वापस लेने के लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
 जिला कलेक्ट्रेट में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा के नेतृत्व में एकत्र हुए एक सैकड़ा कांग्रेसियों ने प्रर्दशन एवं नारेबाजी करते हुए डीजल पेट्रोल मूल्यवृद्धि को वापस लेने के लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
 इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा ने बताया कि कच्चे तेल के दामों में कमी होने के बाद भी वर्तमान में डीजल पेट्रोल की कीमत आसमान छू रही है। सरकार ने तेल की कीमतों को घटाने के विपरीत 3 रुपए एक्साइज ड्यूटी लगा दी है। जिससे उपभोक्ताओं को सस्ती कीमत का लाभ नहीं मिल रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने की मांग की है।
 ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से रेहान सिद्दीक़ी नगर अध्यक्ष उरई, प्रेम नारायण पाल, सुरेन्द्र सिंह सरसेला, अमित पाण्डेय उसरगांव, भगवान दास खटीक, दीपांशु,समाधिया, अशोक द्विवेदी,अयूब अंसारी,पवन पटेल,मेराज सिद्दीक़ी,असगरी बेगम, राजेश मिश्रा, घनश्यामसिंह ददा, जितेन्द्र व्यास सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision