Latest News

मंगलवार, 31 मार्च 2020

Coronavirus से लुधियाना में पहली मौत, एक लाख की आबादी वाला अमरपुरा सील



  दिनांक 1-4-2020 पंकज गोविंद राव ‐ लुधियाना, जेएनएन। शहर में कोरोना वायरस से पीड़ित एक महिला मरीज की मौत हो गई है। अमरपुरा की रहने वाली इस महिला को 24 मार्च से खांसी, जुकाम और सांस लेने में तकलीफ थी। तब से 28 मार्च तक वह रेगुलर ओपीडी में जा रही थीं। 29 मार्च की रात उसे सिविल अस्पताल से रेफर किया गया और 30 मार्च को उसकी पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई।
इसके बाद एक लाख की आबादी वाले अमरपुरा को सील कर दिया गया है। सभी को घरों में क्वारंटाइन कर दिया गया है। लोगों को घरों से बाहर न निकलने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की गाड़ी इलाके में अनाउंसमेंट करती रही कि घरों से बाहर न निकले, नहीं तो केस दर्ज कर लिया जाएगा।
हैरानी वाली बात है कि 22 मार्च को जनता क‌र्फ्यू के दिन से ही कोरोना से बचाव के लिए सरकारों और जिला प्रशासन ने सावधानियां बरतने के लिए आदेश जारी किए। साथ ही सेहत विभाग के अधिकारियों को एहतियात बरतते हुए कोरोना संदिग्ध मरीजों के इलाज के लिए व्यवस्था करने के लिए कहा गया। परंतु जिले के सबसे बड़े सिविल अस्पताल के सेहत अधिकारियों की बड़ी लापरवाही की वजह से पता नहीं कितने लोग इस संक्रमण की चपेट में आ गए होंगे, क्योंकि 24 मार्च से वह महिला अस्पताल की ओपीडी में रेगुलर इलाज करवा रही थी और तब उसके सैंपल क्यों नहीं लिए गए और उसे क्यों क्वारंटाइन नहीं किया गयाअब जब 29 मार्च को उसकी तबीयत और बिगड़ी तो पता नहीं तब भी उसके सैंपल लिए या नहीं, परंतु राजिंदरा अस्पताल में लिए गए सैंपल में कोरोना संक्रमण की उस महिला में पुष्टि हो गई। इसके बाद से सिविल अस्पताल के डॉक्टर अब जान बचाते फिर रहे हैं। वे फोन ही नहीं उठा रहे। रविवार की सुबह सिविल अस्पताल स्थित आइसोलेशन सेंटर में महिला को भर्ती किए जाने के बाद उनके सैंपल लिए गए या नहीं, इस पर कोई भी अधिकारी बता ही नहीं रहा।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी अश्वनी कपूर, डीसीपी वरियाम ¨सह और एडीसीपी गुरप्रीत ¨सह सिकंद पुलिस टीम के साथ पहुंचे। डॉक्टरों की टीम पहुंची, आसपास घरों में रहते लोगों के सैंपल लिए महिला की मौत के बाद पूरे इलाके को सैनिटाइज करना शुरू कर दिया गया है। देर रात 16 डॉक्टरों की टीम इलाके में जांच के लिए पहुंची। महिला जिस घर में रहती थी, वहां के आसपास के कुछ घरों में रहते लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। महिला के दो बेटे और एक बेटी है। 22 साल का बेटा ड्राइवर, 20 साल का बेटा पंजाबी भवन में चपरासी की नौकरी करता है। लड़की छोटी है। पूरे परिवार को क्वारंटाइन कर दिया गया है। विभाग ने महिला की दो बहनों, जीजा, उसकी बेटी, बेटों का सैंपल ले लिया है। इसके अलावा मृतका के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की सूची तैयार की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision