Latest News

गुरुवार, 5 मार्च 2020

पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण सुजान वीर सिंह होंगे दीक्षांत परेड समारोह के मुख्य अतिथि

विष्णु चंसौलिया।


उरई।पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय जालौन में आगामी 7 मार्च 2020 को प्रशिक्षु आरक्षियो का दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन होना है। इस समारोह में पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश सुजान वीर सिंह मुख्य अतिथि होंगे। दीक्षांत परेड समारोह की तैयारी जोर शोर से चल रही है। इसी क्रम में प्रशिक्षु आरक्षियो  द्वारा फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। 85 एकड़ जमीन में बनाए गए बुंदेलखंड के दूसरे एवं प्रदेश के दसवें पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय का शुभारंभ बीते 1 सितंबर 2019 को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ एवं पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह द्वारा किया गया था। विगत 16 दिसंबर 2019 को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मंगरोल में 103 प्रशिक्षुओं का प्रथम दीक्षांत समारोह पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ था। विदित हो कि महेवा ब्लाक की यमुना पट्टी के ग्राम मंगरौल के 85 एकड़ भूमि में सन 2014 से पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय का निर्माण शुरू हो गया था। तब से क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। क्योंकि यह क्षेत्र कुख्यात एवं दुर्दांत डकैतों की शरण स्थली रहा है। यहां आए दिन पुलिस की डकैतो  से मुठभेड़ या डकैतों की आपस में गैंगवार आम बात थी। जिसमें कई डकैत मारे गए एवं कई  पुलिस अधिकारी घायल हो चुके हैं। जिससे भयभीत  क्षेत्रीय किसान खेती बाड़ी छोड़कर पलायन कर गए थे। लेकिन अब किसान फिर खेती की तरफ लौट आया है। क्षेत्रीय किसान कभी यहां जाने की हिम्मत नहीं कर पाता था। वहीं अब शान से खड़ा विद्यालय किसान को सुरक्षा का एहसास कराता दिखाई दे रहा है। अपना प्रशिक्षण पूर्ण करने बाले पृशिक्षुओ का वर्दी पाने  का सपना पूरा हुआ। तो कर्तव्य, निष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता एवं राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एवं प्रधानाचार्य राधे मोहन भारद्वाज द्वारा परेड की  सशस्त्र  सलामी ली गई एवं पृशिक्षु आरक्षियो को राष्ट्रीय ध्वज एवं भारतीय संविधान की शपथ दिलवाई गई। मंच संचालन जनपद की समाज सेविका एवं शिक्षाविद डॉ• ममता स्वर्णकार ने किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक एवं उप प्रधानाचार्य आनंद कुमार, पुलिस उपाधीक्षक उमेश चंद्र त्यागी, प्रतिसार निरीक्षक ब्रज किशोर साहू, निरीक्षक एके उपाध्याय, निरीक्षक राजेश मिश्रा, समस्त अध्यापक, एवं प्रशिक्षु आरक्षी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision