Latest News

सोमवार, 20 अप्रैल 2020

कोरोना की इस जंग में अपनी रचनाओं से फैला रहे जागरूकता



पाली हरदोई  साहित्यवीर व सहयोग साहित्य सम्मानों से सम्मानित पाली नगर मोहल्ला पटियानीम निवासी 24 वर्ष की अल्पायु में साहित्य सेवी के रूप में देश भर में विशिष्ट पहचान बना चुके आशुकवि प्रशान्त कुमार"पी.के." पुत्र श्री रामप्रताप सामाजिक कुरीतियों के साथ साथ आजकल कोरोना की इस महाजंग में अपनी काव्य रचनाओं व लेखों के माध्यम जन जन तक जागरूकता फैलाकर सहयोग कर रहे हैं। "पी.के." बताते हैं कि उनको साहित्यसेवा व अध्ययन अध्यापन का शौक बचपन से ही है और वो कक्षा आठ से ही रचनाएँ व लेख लिख रहे हैं।।
      इतनी छोटी सी अवस्था में ही इन्होंने स्काउट/गाइड से लेकर साहित्यजगत में  सम्पूर्ण देश में न सिर्फ विशिष्ट पहचान बनाई बल्कि कई बड़े पुरस्कार व सम्मान भी प्राप्त किये हैं।। और वर्तमान समय में निजी रूप से नगर के ही कासिम अली खां जनता इंटर कॉलेज, में अंग्रेजी अध्यापक व स्काउट मास्टर पद पर सेवारत भी हैं।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision