Latest News

गुरुवार, 7 मई 2020

मिशन आत्मसन्तुष्टि ने दिव्यांग महिला को दिया सहारा



पाली(हरदोई) जनपद में कार्यरत समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू की समाज में सहयोग करने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर मिशन आत्मसन्तुष्टि के द्वारा एक दिव्यांग महिला को न केवल सहारा दिया अपितु उसके बहुत हद तक कस्ट कम करने का साहसिक कार्य कर समाज में सहभागिता करते हुए एक नजीर पेश की। 

लॉकडाउन में हरदोई का मिशन आत्मसंतुष्टि गरीब जरूरतमंद लोगों का सहारा बना हुआ हैं। लॉकडाउन के दौरान हजारों लोगों की मदद कर उनकी भूख मिटाने वाला मिशन आत्मसंतुष्टि एक बार फिर दिव्यांग महिला का  सहारा बना। अपने कार्यकर्ताओं की मदद से जिले भर में कोने कोने से गरीब बेसहारा लोगों को ढूंढ कर उनकी मदद करने वाला मिशन आत्मसंतुष्टि ने सवायजपुर कस्बे की एक बृद्ध दिव्यांग महिला को उनके घर पहुंचकर राशन सामग्री पहुंचाई। 

समाजसेवी राजबर्धन सिंह राजू ने बताया कि उनके मिशन से जुड़े लोगों द्वारा जब बृद्ध महिला शांति देवी राठौर के बारे में जानकारी दी गई तो उन्होंने तत्काल उनकी मदद करने की ठानी, और उन्हें राशन सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि उनके मिशन आत्मसंतुष्टि को जहां कहीं भी जरूरतमंद के बारे में जानकारी मिलती हैं उनकी टीम मदद करने पहुंच जाती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision