Latest News

शुक्रवार, 26 जून 2020

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ पूर्व चेयरमैन ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिग की धज्जियाँ #PublicStatement


पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज: 26/06/2020 सवायजपुर (हरदोई) देश भर में कोरोना से हाहाकार मचा है लेकिन नेता अपनी सियासी रोटियां सेंकने से नही चूकते । तहसील मुख्यालय पर सपा द्वारा आयोजित साईकिल यात्रा रैली कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह पम्मू व पूर्व नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष रिजवान खां ने सपा सरकार की हौसलाअफजाई के दौरान सारे नियम कानून ध्वस्त कर उत्तर प्रदेश शासन से लेकर स्थानीय व जिला प्रशासन के साथ हर गरीब लाचार व्यक्ति को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि सभी कानून गरीबों पर ही जुर्माने का साथ लागू होते हैं।खास लोगों के लिए कानून कायदे नाममात्र के हैं।वर्तमान में वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान सारे धार्मिक,सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्रम या तो रदद् हो गए हैं।या फिर अत्यावश्यकता के दौरान निर्धारित संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं,वह भी सोशल डिस्टेंसिग व फेस मास्क का प्रयोग करने के साथ।लेकिन उक्त कार्यक्रम में पार्टी के दो प्रमुख जिम्मेदार लोगों की उपस्थिति में कानून व्यवस्था के समस्त नियम कायदे ध्वस्त होते रहे।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने सवाजपुर में पूर्व जिलाध्यक्ष पदम राज सिंह यादव पम्मू और पूर्व चेयरमैन रिजवान खान के नेतृत्व में सवायजपुर नगर में तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के पास जाकर और और सवायजपुर कस्बे में घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी आहान संदेश पत्र वितरित कर समाजवादी नीतियों और पूर्ववर्ती सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार कर लोगो को इस बारे में अवगत कराया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision