Latest News

सोमवार, 8 जून 2020

नोडल अधिकारी ने जालौन में प्रवासियों की जानकारी ली


पब्लिक स्टेटमेंट के लिए विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट।


उरई (जालौन)नोडल अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा जालौन तहसील के ग्राम जगनेवा एवं हरीपुरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होने सर्वप्रथम गांव में आये हुये प्रवासियो के बारे में जानकारी की जिस पर संबंधित द्वारा बताया गया कि ग्राम जगनेवा में 314 प्रवासियों का आगमन हुआ है जिन्हे जिला प्रशासन द्वारा 14 दिनों के लिए होम कोरोन्टाईन किया गया जिसमें से 02 प्रवासी अभी भी होम कोरेन्टाईन हैं जिनके सैम्पल जांच हेतु पुनः भेजे जा चुके हैं। तदोपरान्त 09 प्रवासियों को मनरेगा के अन्तर्गत रोजगार उपलब्ध कराया गया हैं। प्रवासियों को राशन का वितरण भी कराया गया हैं। इसके उपरान्त नोडल अधिकारी द्वारा ग्राम हरीपुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने प्रवासियों के आगमन के बारे में जानकारी की जिस पर संबंधित द्वारा बताया गया कि 120 प्रवासियों को आगमन हुआ है जिन्हे जिला प्रशासन द्वारा 14 दिनों के लिए होम कोरोन्टाईन किया गया था। उक्त प्रवासियों का होम कोरेन्टाईन की अवधि पूर्ण हो गयी हैं। होम कोरेन्टाईन के उपरान्त समस्त प्रवासी स्वस्थ्य पाये गये। प्रवासियों को राशन का वितरण भी कराया गया। तदोपरान्त समस्त प्रवासियों को मनरेगा के अन्तर्गत रोजगार उपलब्ध कराया गया हैं।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सुनील कुमार, नोडल अधिकारी के लाईजनिग अफसर योगेन्द्र कुमार सहित अन्य लेखपाल उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision