Latest News

गुरुवार, 18 जून 2020

अमर शहीदों को दी गई सादर श्रद्धांजलि #PublicStatement



पब्लिक स्टेटमेंट के लिए विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट।

(नमो नमो मोर्चा समिति के पदाधिकारियों ने कैंडल जलाकर अर्पित किये श्रद्धा सुमन)

माधौगढ (जालौन)- चीन के द्वारा धोखे से भारतीय सैनिकों पर हमला किया गया था जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए थे! अपितु भारतीय सेना ने मुहतोड़ जवाब दिया जिसके परिणाम स्वरूप चीन के और अधिक सैनिक मारे गए है। चीन की इस कायराना हरकत के कारण भारत वासियों में उबाल है।और सभी चीन के इस कृत्य की निंदा कर रहे हैं।और भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा रहे है! जगह जगह शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है! नमो नमो मोर्चा ईंटों मंडल के पदाधिकारियों ने अमर शहीदों को कैंडल जलाकर सादर श्रद्धांजलि दी।और श्रद्धा सुमन अर्पित किए! इस मौके पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे!सबको एक मंच पर आकर राष्ट की एकता को दिखाना होगा। और सैनिकों का मनोबल बढ़ाना होगा।वीर जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए कहा गया है। और चाइना समान के बहिष्कार की अपील की गई है।


इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बटेश्वर पाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी, मंडल महामंत्री योगेश त्रिपाठी, श्री कान्त द्विवेदी सैनिक प्रकोष्ठ,नमो नमो मोर्चा मण्डल अध्यक्ष ईंटों प्रशान्त मिश्ना, हिमांशु दुबे, प्रध्युम्न सोनी शिवप्रताप मानवेन्द्र मोहर सिंह अजय कुमार आशीष धर्मेन्द्र दिव्यान्श विनीत रामू प्रयान्शु दीपक सुधीर राजपूत विपिन सत्यम शिवम दुर्गेश सुरेन्द्र सिंह अमृत सिंह उपस्थित रहे!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision