Latest News

शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020

महिला कर्मचारी ने हॉस्पिटल के डॉक्टर पर उत्पीड़न व छेड़छाड़ का लगाया आरोप#Public Statement


 (पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज) 18/12/2020 कानपुर। किदवई नगर थाना क्षेत्र में स्थित न्यू एंजल हॉस्पिटल की पैथोलॉजी में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने हॉस्पिटल के डॉक्टर आशीष गुप्ता पर उत्पीड़न व छेड़छाड़ करने का झूठा आरोप लगाया है। डॉ आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला कर्मचारी ने लगभग ढाई लाख रुपयों का गबन किया था जिसकी शिकायत थाना किदवई नगर मे लिखित मे प्रार्थना पत्र देकर की गयी थी।डाक्टर आशीष ने बताया कि महिला के घर से अट्ठावन हजार रुपये भी बरामद हुए है और बाकी पैसे ना देना पड़े इसलिए महिला ने झूठा आरोप लगाया है।डाक्टर आशीष ने कहा कि आप हॉस्पिटल की जितनी भी महिला कर्मचारी है सबसे जानकारी ले सकते है कभी भी उनके साथ किसी ने अभ्रद व्यवहार नही किया है।उन्होंने कहा कि जो भी महिला ने आरोप लगाए गए है वे पूरी तरह असत्य है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision