Latest News

शनिवार, 5 दिसंबर 2020

बिकरू कांड:विकास दुबे के करीबी सुशील की जमानत खारिज#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज) 5 दिसम्बर 2020 कानपुर।कुख्यात विकास दुबे के करीबी रहे सुशील कुमार तिवारी की गुरुवार को जमानत खारिज कर दी गई। एंटी डकैती कोर्ट में उसके जमानती प्रार्थना पत्र में सुनवाई हुई। अभियोजन ने जघन्य हत्याकांड में उस पर गंभीर आरोप होने की वजह से जमानत दिए जाने का विरोध किया। वहीं बचाव पक्ष कोई मजबूत दलील नहीं रख सका।सुशील को मुंबई में एटीएस ने गिरफ्तार किया था। चौबेपुर कस्बे के बिकरू गांव में दो जुलाई को कुख्यात विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर फायरिंग गई थी। सीओ समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे। इस मामले में विकास के साथी कुढ़वा शिवली के गुड्डन त्रिवेदी उर्फ अरविंद व उसके चालक गांव के सुशील कुमार तिवारी उर्फ सोनू घटना के बाद से फरार थे।दोनों को एटीएस ने मुंबई से गिरफ्तार किया था। दोनों जेल में हैं। गुरुवार को सुशील के जमानती प्रार्थना पत्र की एंटी डकैती रामकिशोर की कोर्ट में सुनवाई हुई। बचाव के पक्ष के अधिवक्ता अरविंद राठौर ने दलील दी कि सुशील के गुड्डन और विकास से कोई संबंध नहीं रहे हैं। पुलिस ने गलत तरीके से फंसा दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision