Latest News

मंगलवार, 15 दिसंबर 2020

समाधान दिवस में पीड़ितों की सुनी समस्याएं#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज) 15/12/2020 कानपुर।जिलाधिकारी,डीआईजी,मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में  घाटमपुर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने  लोगो की समस्याएं सुनकर समस्त प्राप्त समस्याओ को आई जी आर एस पोर्टल पर दर्ज कराते हुए एक सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के दिए निर्देश जिसकी मॉनेटरिंग उप जिलाधिकारी घाटमपुर  स्वंय करें। उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान चलाकर समस्त सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को खाली कराया जाए ।साथ ही भू माफियाओ के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जाए। उप जिलाधिकारी धान क्रय केंद्रों पर औचक  छापेमारी कर किसानों का धान क्रय न करने वाले केंद्र प्रभारी के खिलाफ कठोर कार्यवाही करे।समाधान दिवस में 62 कुल शिकायते आई जिसमें मौके पर एक का निस्तारण किया गया। समाधान दिवस की पुलिस 22 , राजस्व विभाग 20, विकास विभाग 5 ,चकबंदी 4, नगर विकास 3, लोक निर्माण विभाग 3, आपूर्ति विभाग2  विद्युत विभाग 1, मत्स्य विभाग 1,डीपीआरओ 1 कुल 62 शिकायत प्राप्त हुई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision