Latest News

रविवार, 27 दिसंबर 2020

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय यादव को भाजपाईयों ने दी श्रद्धांजलि#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज) 27/12/2020 कानपुर। राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, महापौर प्रमिला पांडेय के नेतृत्व में गीतानगर मंडल  अध्यक्ष अखंड प्रताप सेंगर और सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल्याणपुर वार्ड 54 से पार्षद और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय यादव को पुष्प अर्पित कर नमन किया गया आपको बताते चले की बीते दिनों पार्षद विजय यादव का  निधन हो गया था राज्यमंत्री ने बताया कि दिवंगत नेता विजय यादव लम्बे अरसे से पार्टी से जुड़े थे और लगातार समाज हित और जनता के लिये काम करते आये है ऐसे नेता के निधन से भाजपा को गहरी छति पहुँची है वही महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि विजय यादव जी हमेशा जनहित के कार्य करते है कभी भी नगर निगम के सदन में भी सदैव उन्होंने सहयोग दिया है उनके जाने से भाजपा का एक अहम हिस्सा कम हो गया है रविवार को समस्त भाजपा नेताओं मंत्रियो और कार्यकर्ताओं ने उनके लिये श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से गीतानगर मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप जिलाध्यक्ष सुनील बजाज राजेश जोशी शैलेन्द्र सिंह शोभित तिवारी दिलीप तिवारी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision