Latest News

शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020

कृषि सम्मेलन में विपक्षियों पर जमकर बरसे उप मुख्यमंत्री#Public Statement

 


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज) 25/12/2020 कानपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर रूमा में आयोजित कृषि सम्मेलन में उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जमकर बरसे। कृषि कानून का विरोध कर रहे दोनों विपक्षी नेताओं को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दिखावे के लिए ये किसानों के हितैषी बनकर घूम रहे हैं। जबकि सच्चाई ये है कि इन दोनों को धनिया व गाजर की पत्तियों का फर्क तक नहीं पता होगा।अन्नदाताओं को फसलों के उत्पादन के लिए कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है यह केवल एक किसान ही जान सकता है। किसानों के इस दर्द से राहुल गांधी व अखिलेश यादव अंजान हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी व अखिलेश यादव ने क्या कभी खेतों में काम किया है, नहीं। उन्हें कटाई, मड़ाई व बुवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं है। खेत की जुताई के बाद क्या होता है इसके बारे में राहुल गांधी ने कभी सोचा भी नहीं होगा। बैलों के पीछे हल कैसे चलया जाता है यह अनुभव उनको प्राप्त नहीं है। दोनों नहीं जानते हैं कि फूल गोभी व बंद गोभी के बीच में क्या अंतर होता है। गेहूं की कटाई थ्रेसर से थ्रेसर से किस प्रकार की जाती है इसके बारे में उन्हें कोई अनुभव नहीं है। जबकि जहां तक उनका सवाल है उन्होंने अपने पिता के साथ बचपन से यह अनुभव प्राप्त किया है। वह खेतों पर जाते थे और पिता के साथ बुआई, गुड़ाई व निराई करते थे। विपक्षी पार्टियां केवल अफवाह फैलाने का काम कर रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision