Latest News

मंगलवार, 29 दिसंबर 2020

खुलेंगे बिकरू कांड से जुड़े और भी कई राज़#Public Statement


पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज़ 29 दिसंबर 2020 कानपुर। पुलिस कुख्यात अपराधी विकास दुबे के भाई दीपक को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। विकास दुबे का भाई दीपक भी उसकी ब्लैक मनी को सफेद करने का काम करता था।कुख्यात अपराधी विकास दुबे के भाई दीपक दुबे को कानपुर की चौबेपुर पुलिस रिमांड में लेने की तैयारी कर रही है। दीपक से पूछताछ में विकास दुबे से जुडे़ कई राज खुलने वाले है। विकास दुबे अपने भाई दीपक से हर एक बात को साझा करता था। बिकरू हत्याकांड के बाद से ही दीपक दुबे फरार चल था। दीपक ने बीते 23 दिसंबर को लखनऊ कोर्ट में सरेंडर किया था। कानपुर पुलिस पूछताछ के लिए सवालों की लंबी लिस्ट तैयार रही है। विकास दुबे का भाई दीपक भी उसकी ब्लैक मनी को सफेद करने का काम करता था।हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने बीते 2 जुलाई की रात अपने गुर्गो के साथ मिलकर 8 पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। बिकरू कांड के वक्त विकास का भाई दीपक लखनऊ में था। लेकिन इस हत्याकांड बाद से ही दीपक दुबे फरार था। यूपी एसटीएफ और पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। लखनऊ पुलिस ने बीते 18 दिसंबर को उसके लखनऊ स्थित घर पर कुर्की की कार्रवाई कर करोड़ की संपत्ति जब्त की थी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision