Latest News

शनिवार, 9 जनवरी 2021

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की वार्ड स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई संपन्न#Public Statement


अभिषेक जायसवाल की रिपोर्ट 09/01/2021 कानपुर।राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की  वार्ड स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक धनकुट्टी में हुयी। बैठक में तय किया गया की बूथ लेबल कमेटी मजबूत करने के साथ साथ किसान आन्दोलन के दौरान शहीद किसानों व बलात्कार के बाद दिवंगत हुयी बहनों की आत्मा की शान्ति के लिए 10 जनवरी को शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में हवन पूजन करके उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की जायेगी।  बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की केन्द्र सरकार की हठधर्मिता के कारण आन्दोलनकारी अन्नदाता किसान शहीद होते जा रहे हैं| सरकार उनकी मांगों को स्वीकार नहीं कर रही है। उत्तर प्रदेश मे बहन बेटियों की सुरक्षा सरकार नहीं कर पा रही है| महिला उत्पीड़न की घटनाये न रोक पाना सरकार की नाकामी का घोतक है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए वार्ड अध्यक्ष गुड्डी दीक्षित ने कहा की समाज में जागरूकता अभियान चलाकर ही बहन बेटियों को उत्पीड़न व शोषण से मुक्त कराया जा सकता है| हम घर-घर जागरूकता अभियान चलाकर बहन बेटियों की सुरक्षा करेगे। आज की बूथ लेबल बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप मे प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, अरविन्द सिंह, शिव देवी सिंह चौहान, अशोक कुमार, गुड्डी दीक्षित, रविन्द्र बाजपेई,रवी दीक्षित रामकुमार गुप्ता, गंगा सागर, जगत सिंह, दिलीप कुमार, राजकुमार, महेश चन्द्र साहू, आदि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision