Latest News

रविवार, 10 जनवरी 2021

कानपुर मे बर्ड फ्लू की दस्तक,15 दिनों के लिए बंद किया गया कानपुर प्राणी उद्यान#Public Statement


(आकाश सविता की रिपोर्ट 10 जनवरी 2021 )कानपुर चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से जंगली मुर्गों की मौत से यूपी में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनीमल डिजीसेज भोपाल ने शनिवार को मुर्गों के मरने की वजह बर्ड फ्लू एच-5 बताया है। रात करीब नौ बजे रिपोर्ट मिलते ही चिड़ियाघर के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। रात में ही सभी बाड़े बंद करा दिए गए और देररात तक चली बैठक में चिड़ियाघर को 15 दिन तक बंद रखने का निर्णय ले लिया गया। तय किया गया है कि रविवार से चिडिय़ाघर में रखे गए पक्षियों और उसके एक किलोमीटर के दायरे में जो भी मुर्गा, मुर्गी के साथ ही सभी तरह के पक्षी पकड़कर मारे जाएंगे। उन्हें जलाया भी जाएगा। 10 किलोमीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी गई है। अब अगर कोई भी व्यक्ति चिकन की दुकान खोलता है और छिपाकर मुर्गा, मुर्गी, पक्षी रखता है तो उसके विरुद्ध भी धारा 144 के उल्लंघन में धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे बाहर से मुर्गा, मुर्गी व पक्षी लेकर आने वालों को रोककर कार्रवाई करें। फ्लू से पीड़ित लोगों को एंटी वायरल दवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। यह प्रदेश में बर्ड फ्लू का पहला मामला है। बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब चिड़ियाघर प्रशासन पक्षीघर व पक्षी लोक में विभिन्न प्रजातियों की नौ सौ चिड़ियों की रेंडम सैंपलिंग कराएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision