Latest News

शनिवार, 2 जनवरी 2021

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष ने सपा प्रदेश अध्यक्ष का लिया आशीर्वाद#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंंट न्यूज़) 2 जनवरी 2021 कानपुर।समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने सपा प्रदेश अध्यक्ष का नव वर्ष की अवसर पर आशीर्वाद लिया। वही सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सपा व्यापार सभा नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल से कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। विधानसभा चुनाव में व्यापारी समाज की बड़ी भूमिका होगी। अखिलेश सरकार में व्यापारियों के लिए किए गए कार्यों को अन्य व्यापार मंडल के बीच में जाकर बताएं। जिससे अन्य व्यापार मंडल समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े। वहीं नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में किस तरह से व्यापारियों पर अत्याचार हो रहा है। वह किसी से छुपा नहीं है। इसलिए व्यापारियों के हितों की लड़ाई समाजवादी पार्टी लड़ेगी। और उनके सम्मान की रक्षा करेगी। मुख्य रूप से उपस्थित उज़्मा इकबाल सोलंकी, मनोज चौरसिया आर्य, राजेंद्र मोबाइल, राम कुमार यादव गुड्डू, रचित पाठक, अश्वनी निगम, ऋषभ निगम, शेषनाथ यादव, आजाद खान, अर्जुन निरंकारी आदि लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision