Latest News

शुक्रवार, 12 मार्च 2021

कोविड-19 के बढ़ते मामलों से एक बार फिर खेलों पर होने लगा असर#Public Statement

 

(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज) 12 मार्च 2021 साओ पाउलो (ब्राजील)। ब्राजील में कोविड-19 के बढ़ते मामलों का असर एक बार फिर से खेलों पर होने लगा है और साओ पाउलो राज्य ने पेशेवर खेलों पर 30 मार्च तक रोक लगा दी है। यह जानकारी राज्य के गवर्नर जोआओ डोरिया ने दी। इस फैसले का असर स्थानीय फुटबॉल चैम्पियनशिप पर भी पडेगा जो दो सप्ताह पहले ही शुरू हुई थी। डोरिया ने कहा कि स्वास्थ्य प्रणाली को चरमराने से बचाने के लिए लोगों को बड़ी संख्या में जमा होने से रोकना होगा।

राज्य में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़े है और अस्पतालों के आईसीयू (गहन चिकित्सा कक्ष) में सिर्फ 13 प्रतिशत बिस्तर ही खाली हैं। डोरिया ने कहा कि इस फैसले का असर साओ पाउलो में खेले जाने वालेराष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं जैसे की कोपा लिब्रटाडोरेस पर नहीं पड़ेगा। साओ पाउलो के क्लब इस फैसले पर विचार करने के लिए मुलाकात करने वाले है जिसमें इन मैचों को किसी दूसरे राज्य में कराने पर चर्चा होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision