Latest News

सोमवार, 8 मार्च 2021

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बंगाल C.M 'पैदल मार्च' किया#Public Statement


 (पब्लिक स्टेटेमेंट न्यूज)कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 'पैदल मार्च' किया। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख का पैदल मार्च कॉलेज स्ट्रीट से शुरू हुआ है जो धर्मतल्ला रोड तक जाएगा। इसके जरिए ममता बनर्जी ने शक्ति प्रदर्शन किया। इसमें उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध का मुद्दा उठाया। 

ममता बनर्जी के इस पैदल मार्च में भारी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस यात्रा में हजार से दो हजार महिलाओं के शामिल होने की बात कही जा रही है।

राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो ममता बनर्जी ने पैदल मार्च के माध्यम से यह साफ कर दिया है कि वह भाजपा के मिशन बंगाल को आसानी से सफल नहीं होने देने वाली हैं। इसीलिए ममता बनर्जी ने अपनी अलग योजना बनाई है। उन्होंने बंगाल से उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध को मुद्दा बनाने का फैसला किया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision