Latest News

सोमवार, 31 मई 2021

मीडिया, बैंक कर्मी, अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा आमजन केे टीकाकरण के लिए स्थल निर्धारित#Public Statement

(ऋषि नाथ त्रिबेदी की रिपोर्ट)31 मई 2021  बहराइच -चिकित्साधिकारी डाॅ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि 01 जून 2021 को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के मीडिया कर्मियों, आमजन व अधिकारियों/कर्मचारियों तथा बैंक कर्मियों के टीकाकरण हेतु स्थान का निर्धारण कर दिया गया है। 

सी.एम.ओ. डाॅ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद न्यायालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु जनपद न्यायालय, मीडिया कर्मियों हेतु मेडिकल कालेज (पुराना महिला चिकित्सालय), बैंक कर्मियों हेतु ट्रामा सेण्टर, विकास भवन स्थित कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु विकास भवन तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु बी.एस.ए. कार्यालय, परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु रोडवेज़ बहराइच में टीकाकरण की व्यवस्था की गयी है। सी.एम.ओ. ने यह भी बताया कि सम्बन्धित क्षेत्र के 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के नागरिकों हेतु ट्रामा सेण्टर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रिसिया, नानपारा, कैसरगंज, मोतीपुर एवं महसी में भी टीकाकरण की व्यवस्था की गयी है। सी.एम.ओ. डाॅ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने लक्षित वर्ग से अपील है कि अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर टीकाकरण कराएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision