Latest News

गुरुवार, 6 मई 2021

राजधानी दिल्ली में निजी एम्बुलेंस सेवाओं के लिए अधिकतम कीमतें तय#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज से आकाश सविता की रिपोर्ट) 6 मई 2021 दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में निजी एम्बुलेंस सेवाओं के लिए अधिकतम कीमतें तय की हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि दिल्ली में निजी एम्बुलेंस सेवाएं ज्यादा पैसे वसूल रहे हैं। इसी को देखते हुए, दिल्ली सरकार ने अधिकतम कीमतें तय की हैं जो निजी एम्बुलेंस सेवाएं ले सकती हैं। केजरीवाल ने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली में गुरुवार को 335 मौतें और 19,133 नए कोविड संक्रमण के मामले सामने आए है। दिल्ली के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, शहर का कुल केस 12,73,035 हो गया है और मृत्यु दर 18,398 हो गई है। पिछले चार दिनों में यह तीसरी बार है कि नए मामलों की संख्या 20,000 से नीचे है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision