Latest News

गुरुवार, 17 जून 2021

विजय नगर जे-2 ब्लाक मे लोगो के घरों में घुसा सीवर का पानी,लोगों का रहना हुआ मुश्किल#Public Statement


(आकाश सविता की रिपोर्ट) 17 जून 2021 कानपुर। काकादेव के विजय नगर क्षेत्र के जे-2 ब्लाक में सीवर का गन्दा पानी इस कदर लोगो के घरो में घुस रहा है कि उनका जीना मुश्किल हो गया  है। कोविड-19 की महामारी में जहां साफ-सफाई को लेकर सरकार काफी सख्त है तो वही सत्तारूढ़ पाटी के पार्षद और भाजपा बुंदेलखण्ड के अध्यक्ष का मकान भी इसी विजय नगर के जे-2 में है बावजूद इसके इस नरकीय समस्या का समाधान नही हो पा रहा है।

आपको बताते चले कि भाजपा पार्षद धनश्याम गुप्ता और बुदेलखण्ड अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह भी इसी क्षेत्र में रहते है,लेकिन शायद वह जनता की इस समस्या से रू-ब-रू नही हुए या फिर कहे कि होना नही चाहते। क्षेत्रीय जनता ने सीवर जलभराव की समस्या को क्षेत्रीय पार्षद को फोन द्वारा अवगत कराना चाहा लेकिन उन्होंने 17 जून शाम को अपना मोबाइल फोन ही स्वीच कर रखा है। क्षेत्र की जनता में पार्षद और पार्टी को लेकर भारी आक्रोष व्याप्त है। कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम और जल कल विभाग ने कोई भी कार्यवाई नही की।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision