Latest News

सोमवार, 7 जून 2021

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू की एक मादा वृद्ध बाघ 'कमलेश' की रविवार शाम हुयी मृत्यु#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज) 7 जून 2021भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू की एक मादा वृद्ध बाघ 'कमलेश' की रविवार शाम मृत्यु हो गई है। इसकी आयु लगभग 13 साल थी। इंदौर जू से इस मादा बाघ को 9 मार्च, 2017 को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में लाया गया था। मृत वृद्ध बाघ कमलेश का पोस्टमार्टम करने के बाद शव दाह वन विहार के अधिकारियों, चिकित्सकों की मौजूदगी में किया गया।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के संचालक अजय कुमार यादव ने बताया कि वृद्ध बाघ एक पखवाड़े से ज्यादा समय से अस्वस्थ थी। चिकित्सकों द्वारा बाघ के स्वास्थ्य पर नजर रखकर इलाज किया गया, पर वृद्धावस्था के कारण स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सका।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision