Latest News

गुरुवार, 1 जुलाई 2021

सपा के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर पूजन कराकर सुख समृद्धि की प्रार्थना की#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज से पंकज केशरवानी की रिपोर्ट) 1 जुलाई 2021 लखनऊ। सपा के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर हवन, पूजन, यज्ञ कर उनके सुख, शांति और समृद्धि की दुआ की। आज वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओ ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। 

वहीं पर शिवपुर विधानसभा के प्रत्याशी रहे आनंद मोहन गुड्डू ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों, गरीबो, शोषितो, नौजवानों और बुनकर के लिए जो काम किया है, उसे देखते हुए अनुमान लगता है कि 2022 में अखिलेश यादव की साइकिल समाजवादी पार्टी का झंडा जरूर लहराएगी। इसी प्रण को लेते हुए आज उनकी लंबी आयु के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। 

उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी में एक-एक व्यक्ति बेड, ऑक्सीजन, सिलेंडर जैसी सुविधाओं के लिए परेशान था, तब सपा कार्यकर्ताओं ने आमजन की मदद की। अष्टभुजी माता मंदिर शिवपुर में देवी मां की आराधना की। इस दौरान उन्होंने माता मंदिर में प्रार्थना की कि कोरोना महामारी के संकट से मुक्ति दिलाएं। साथ ही 2022 में सपा की सरकार बने।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision