Latest News

बुधवार, 14 जुलाई 2021

देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बहस जारी#Public Statement


(आकाश सविता की रिपोर्ट) 15 जुलाई 2021 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण सिर्फ कानून बनाकर नहीं बल्कि महिलाओं को पूरी तरह शिक्षित करके ही किया जा सकता है, शिक्षा ही प्रजनन दर को कम करने में सक्षम है।

देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बहस जारी है। उत्तर प्रदेश और असम सरकार ने तो जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कई तरह के कानूनों की पैरवी कर दी है। इन सबके बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इसी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने गरीबी को जनसंख्या वृद्धि का सबसे बड़ा कारण बताया है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिग्विजय सिंह ने कहा कि पढ़े लिखे लोगों के 2-3 से ज्यादा बच्चे कहां होते हैं। गरीबी इसका मुख्य कारण है, गरीबी मिटाओगे तो अपने आप जनसंख्या नियंत्रित हो जाएगी। मैंने तो 2000 में ही ये नीति बना दी थी, इन्हें तो 21 साल बाद समझ आ रही है। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण सिर्फ कानून बनाकर नहीं बल्कि महिलाओं को पूरी तरह शिक्षित करके ही किया जा सकता है, शिक्षा ही प्रजनन दर को कम करने में सक्षम है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision