Latest News

सोमवार, 29 जनवरी 2018

#गाय और गंगा पर सिर्फ हल्ला मचा रही यूपी सरकार: अखिलेश यादव।



मकनपुर:- पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ने कहा कि यूपी सरकार सिर्फ हल्ला मचा रही है। धरातल पर कोई काम नहीं दिख रहा है। आवारा गौवंश के लिए न तो कोई इंतजाम हो रहा है और न ही गंगा पर कोई काम हो रहा है। गाय और गंगा पर सिर्फ हल्ला मचाने के सिवा प्रदेश सरकार कोई काम नहीं कर रही है। अपराध भी रोकने में कामयाब नहीं हो पाई प्रदेश सरकार। जनता सुब कुछ जान रही है और उचित समय पर जवाब देगी। सोमवार को सैफई से लखनऊ जाते वक्त आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मकनपुर में पूर्व मुख्यमंत्री ने सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। हाईवे पर करीब दस मिनट तक संगठन पर भी चर्चा की। कार्यकर्ताओं से कहा कि समाजवादी राम और रहीम दोनों को मानते हैं। दोनों धर्मों का सम्मान करते हैं। दो निगाह से देखने का काम भाजपा का है। भाजपा समाज को बांट रही है। लोगों को होशियार रहना होगा। उन्होंने कहा कि संविधान में समानता का दर्जा सभी को हासिल है। आपस में लड़ाई करवाने वाले लोग लोकतंत्र में कामयाब नहीं होते हैं। गंगा सफाई के नाम पर करोड़ों खर्च कर दिए गए लेकिन सतह पर कुछ नहीं दिख रहा। हर रोज भाजपा नेता गंगा को निर्मल बनाने का संकल्प ले रहे हैं लेकिन यह नहीं बता रहे हैं कि गंगा कैसे अविरल होंगी। कानपुर में गंगा सबसे ज्यादा प्रदूषित बताई जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि जल्दी ही मकनपुर मेले में चादरपोशी के लिए आएंगे। इससे पूर्व कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीण जिलाध्यक्ष से कार्यकारिणी के पुनर्गठन के बाद विधानसभाओं का गठन की बात कही। उसके बाद ब्लॉकों की कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया। फ्रंटल संगठनों के पुनर्गठन के संकेत दिए। बदलाव के लिए सूची मांगी गई है। सचिन वोहरा, रामकरण सिंह यादव, विजय यादव, प्रदीप यादव, जितेंद्र यादव, प्रदीप राजपूत, प्रदीप प्रधान, जनार्दन यादव, साहिर हुसैन, सबाब हुसैन, मुकीन खान आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision