Latest News

रविवार, 28 जनवरी 2018

#अपनी माँ को पत्नी बनाना चाहता था, कलयुगी बेटा।



इंदौर:- अपनी सगी मां को ही पत्नी बनाने पर आमादा होकर उस पर अत्याचार करने वाले एक बदमाश युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घर में बंधक बनाकर मां उसे मानसिक व शारीरिक प्रताडऩा दी थी। वह अब जेल पहुंचा दिया गया है।

बेटमा पुलिस ने कल दोपहर बेटमा खुर्द की रहने वाली करीब ५५ साल की एक महिला की शिकायत पर उसके ३० वर्षीय पुत्र के खिलाफ धारा ३५४-ए (२) को तहत केस दर्ज करने के बाद इलाके की घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीडि़त महिला ने अपनी व्यथा सुनाते हुए पुलिस को बताया कि विगत १८ जनवरी की रात आरोपी ने उसे घर में बंधक बना लिया। जहां उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करते हुए अपनी पत्नी बनाकर रखने की बात कही। मां ने विरोध किया तो वो जान से मारने की धमकी देने लगा था।

पहले भी हुई ऐसी शर्मसार करने वाली हरकत

इंदौर में पहले भी एक बेटे द्वारा मां के साथ इस प्रकार की शर्मसार करने वाली घटना हुई है। विगत १२ दिसंबर को अन्नपूर्णा इलाके में रहने वाले एक बदमाश पर अपनी ही मूक-बधिर मां के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। आरोपी पिछले पांच माह से ये घिनोना काम कर रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीडि़त महिला की बेटी ने पुलिस से शिकायत की थी। जानकारी के अनुसार घटना शहर के गुरुनानक कॉलोनी की है। आरोपी की बहन के मुताबिक उसके माता-पिता मूक-बधिर हैं। वह मुंबई में रहकर जॉब करती है। करीब चार माह पहले वो इंदौर आई थी तब यहां देखा तो मां की तबियत खराब थी। इसके बाद वह उन्हें अपने साथ मुंबई ले गई। एक दिन पूछने पर उन्होंने इशारे में बताया कि उसका बड़ा भाई रात को नशे में उनसे गलत काम करता है। साथ ही मारपीट भी करता है। उसने पांच माह में कई बार ज्यादती की है। पुलिस ने ड्रग्स के नशे के आदी बेटे को गिरफ्तार किया था। सूत्रों ने बताया कि मामले की जानकारी रिश्तेदारों को लगने के बाद वे महिला पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।
साभार न्यूज टुडे रिपोर्टर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision