Latest News

शनिवार, 27 जनवरी 2018

#रुपयों की बर्बादी के चक्कर मे भाई ने भाई पर चलाई गोली।



कानपुर:- सचेंडी के एक गांव में शनिवार सुबह पूर्व प्रधान को बड़े भाई ने गोली मार दी। गोली कंधे में लगी है। गंभीर हालत में परिजन पूर्व प्रधान को एक निजी अस्पताल ले गए हैं। दोनों भाइयों में रामलीला में पैसे लुटाने को लेकर विवाद हुआ था।
भैरमपुर गांव में गणतंत्र दिवस के मौके पर देर शाम रामलीला थी। देर रात नाच-गाने में पूर्व प्रधान विनय सिंह यादव खूब पैसे उड़ा रहा था। जानकारी पर बड़ा भाई पहुंचा और पैसे की बर्बादी ने करने की बात कहते हुए समझाया। इसपर दोनों भाइयों में कार्यक्रम के दौरान कहासुनी होने लगी, जहां मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर दोनों अलग किया। शनिवार सुबह जब विनय घर पहुंचा तो दोबारा दोनों भाइयों में कहासुनी के बाद विवाद हुआ। इस दौरान विजय ने अपनी दोनाली लाइसेंसी रायफल निकाल ली। गोली मारने की धमकी देते हुए ललकारा। बताया जा रहा है कि इस दौरान ट्रिगर दबने से गोली चल गई, जो विनय के बाएं कधें पर जाकर लगी। इससे विनय लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजन आननफानन गंभीर हालत में विनय को सचेंडी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ सचेंडी जेपी शर्मा का कहना है कि सूचना पर गांव फोर्स गई थी। परिजनों से पूछताछ की गई। लेकिन परिजन बात को छिपा रहे हैं। सरिया लगने की बात बताई गई है, वहीं घायल का पता नहीं लग सका है। रामलीला में पैसे लुटाए जाने को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ था। जांच-पड़ताल की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision