Latest News

शुक्रवार, 26 जनवरी 2018

#कानपुर में शान से लहराया तिरंगा।


कानपुर(हिमांशु गुप्ता):-गणतंत्र दिवस पर शहर भर उल्लास का माहौल रहा। आजादी के धुनों की धूम रही। बैंड धुन के बीच तराने गाए गए। चारों ओर हर्षोल्लास.. और जय जय.. के नारे लगे।


पुलिस लाइन में परंपरागत तरीके से गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने मार्च पास्ट की सलामी ली। पुलिस की सभी शाखाओं ने मार्च पास्ट में  हिस्सा लिया। आगे चल रहे घुड़सवार दल ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। पीछे पुलिस की पेट्रोलिंग टीम, विधि विज्ञान प्रयोगशाला व दूसरी पुलिस शाखाओं के जवान थे। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी के बाद राष्ट्रगान से आसमान गूंज उठा। स्कूलों में प्रभात फेरी निकाली गई बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए मिठाई वितरित की।
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी और कमिश्नर कार्यालय पर मंडलायुक्त पीके महान्ति ने ध्वजारोहण किया। सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर ध्वजारोहण के बाद मिठाई बांटी गई। सभी वार्डों में पार्षदों ने अपने स्तर से भव्य आयोजन किया। कांग्रेस कार्यालय तिलक हाल में महानगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री, सपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष अब्दुल मोईन खां ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उधर, भाजपा कार्यालय में उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी दक्षिण कार्यालय में दक्षिण जिला अध्यक्ष अनीता गुप्ता राष्ट्रीय ध्वज फहराया।


स्कूलों में बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

स्कूलों में बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। हम अपनी आजादी को हर गज गवां सकते नहीं..  जैसे तरानों  के साथ वंदे मातरम गीत गाए गए। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बीच बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए कई। स्कूलों में प्रभात फेरी के बीच राष्ट्रभक्ति से जुड़े गीत गाए गए।

नगर के पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को सम्मान

गणतंत्र दिवस पर नगर के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मान से नवाजा गया है। सम्मानित होने वालों में एडीजी जोन अविनाश चन्द्र शामिल हैं। एडीजी अविनाश चन्द्र को बेहतर कार्य में लिए प्रशंसा पत्र दिया गया है। एसपी साउथ अशोक कुमार को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया गया है। केस्को प्रर्वतन दल के एसपी राजेश कुमार और सब इंस्पेक्टर शंभूनाथ, हेड कांस्टेबिल रविन्द्र को सराहनीय सेवा पदक दिया गया है। अग्निशमन अधिकारी पीआर सरोज को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया गया। कैंट सीओ अजीत चौहान को गोल्डेन अवार्ड दिया गया। ग्वालटोली थाने के कांस्टेबिल राजीव सिंह को सिल्वर अवार्ड, उत्कृष्ट सेवा सम्मान सेंट्रल स्टोर के अशोक कुमार, एचसी शिवनाथ पाल को सराहनीय सेवा सम्मान दिया गया है। बिठूर एसओ तुलसी राम पाण्डे,एसटीएफ के एसआई राकेश कुमार, एसआई राजेश सिंह, राजपाल सिंह को प्रशंसा चिन्ह भेंट किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision