Latest News

गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018

#हाईवे पर भीषण जाम में रेंगा यातायात।


लखनऊ: -कानपुर राजमार्ग पर शहर के भीतरी मार्गों पर शहरियों से लेकर मुसाफिरों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल रही है। बुधवार को दो घंटें तक राहगीरों की आवाजाही जाम की वजह से रूकी रही। मंद गति में दुपहिया से लेकर बड़े वाहन खिसकते हुए अपने गन्तव्य को पहुंचते रहे। कई अपनी राह तक पहुंचने का शार्टकट तलाशते रहे।

राजमार्ग हो शहर का भीतरी मार्ग हर तरफ जाम का कहर लोगों पर सिर चढ़ कर बोल रहा है। चंद दूरी तक पहुंचने के लिए भी इन्हें वाहनों की लंबी-लंबी कतारों से लड़ना पड़ रहा है। यह समस्या अब एक दिन की नहीं बल्कि की हर रोज की हो गई है। जिसका उचित निष्कर्ष निकालने में प्रशासन की सोच और नजरिया कुंद हो गई है। लगातार नासूर बन चुके इस जाम का तोड़ निकालने में लगभग हर जिम्मेदार विभाग अपने आप में कमजोर साबित हो रहा है। जगह-जगह ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए पार्किंक बोर्ड भी टांगे गए। लेकिन इससे जाम की समस्या पर रोक लगाना मुश्किल हो रहा है। जो जाम लगने की सबसे बड़ी समस्या बनता है। बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग करीब दो घंटे जाम के साए से लिपटा रहा। कोई निकलने की जुगाड़ में शार्टकट तलाशता रहा तो हांफते हुए अपने आगे बढ़ने का रास्ता देखते रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision