Latest News

गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018

#मित्रता ने किया शर्मशार।


उन्नाव(विपिन सिंह):- घर से बहनोई के यहाँ जाने को कह कर निकली किशोरी जब दरवाजे पर पहुची तो लड़खड़ाने के बाद गिर पड़ी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने यह देख दौड़ पड़े। जिससे किशोरी को छोड़ने आये बाइक सवार भागने लगे। बाइक सवारों को भागते देख ग्रामीणों को शक हुआ। उन्होंने भाग रहे बाइक सवारों में से एक को पकड़ लिया। जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। इधर खून खून से लतपत किशोरी को देख कर ग्रामीणों को माजरा समझते देर नहीं लगी। उन्होंने तत्काल 100 नंबर पर घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और किशोरी को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी डॉक्टरों ने उसे उचित इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया। इधर पकड़े गए दुष्कर्मी को पुलिस लेकर थाना आ गई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है बाइक सवारों में से एक की किशोरी से मित्रता थी। जो किशोरी को रास्ते में मिल गया। जहां उसने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस संबंध में बातचीत करने पर क्षेत्राधिकारी बीघापुर ने बताया कि दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। घर से बहनोई के यहां जाने की बात कहकर निकली थी मामला बीघापुर थाना क्षेत्र के गांव सातन का है।अचलगंज थाना क्षेत्र की इटोली गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी बीघापुर थाना क्षेत्र के गांव सातन में रहने वाले बहनोई के यहां जाने की बात कहकर घर से निकली थी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision