Latest News

सोमवार, 12 फ़रवरी 2018

#रहस्यमय ढंग से लड़कियां हुई गायब, क्षेत्र में सनसनी।


मुंगीशापुर में उस समय हड़कम्प मच गया, जब कस्बा से एक रहस्यमय ढंग से एक नाबालिग सहित तीन किशोरी लापता हो गयी।

कानपुर:- कानपुर देहात डेरापुर थाना क्षेत्र के कस्बा मुगीसापुर में उस समय हड़कम्प मच गया, जब कस्बा से एक रहस्यमय ढंग से एक नाबालिग सहित तीन किशोरी लापता हो गयी। लड़कियों के एकाएक गायब होने के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं से बाजार गर्म हो गया। बताते चलें कि बीते दो माह पूर्व कानपुर देहात के रनिया क्षेत्र से तीन छात्राएं रहस्यमय ढंग से गायब हो गयी थी। जिनको स्वाट टीम ने बरामद कर रहस्य का खुलासा किया था। ठीक उसी प्रकार बीते दिन मुंगीसापुर कस्बे से तीन लड़कियां लापता हुई है। आरोप है कि पड़ोस की महिला तीन लड़कियों को बहला फुसला कर अपने साथ लेकर फरार हो गयी। जिससे कस्बे में हड़कंप मच गया। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस द्वारा महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन दोपहर के समय मुंगीसापुर कस्बा निवासी महिला सलमा पत्नी जमील अपने पड़ोस में रहने वाली गुड्डी देवी पत्नी शुघड़ अली की पुत्री शबाना (20), चांदनी (16) व करिश्मा (17) पुत्री कल्लू निवासी मुगीसापुर को घर से चने का साग दिलाने के बहाने घर से बुला कर ले गई। जब शाम तक लड़कियां वापस घर नही आई तो परिजनों ने महिला के घर पर संपर्क किया तो देखा कि महिला भी गायब थी। यह देख परिजन दंग रह गए। जब महिला के पति जमील ने फोन करके लड़कियों व उसके बारे में जानकरीं चाही तो उसने अपना पता बताने से इनकार कर दिया। जिस पर लड़कियों के परिजनों का संदेह बढ़ गया। वही लड़कियों के परिजनों को संदेह है कि सलमा मेरी पुत्रियों को बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर मुम्बई के लिए रवाना हो गयी है। परिजनों ने थाने पहुंचकर सारा किस्सा बयां कर पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फरार महिला की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं डेरापुर थाना प्रभारी माणिक चन्द्र पटेल ने बताया कि सलमा पत्नी जमील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सलमा के मोबाइल की लोकेशन के अनुसार मुंगीसापुर चौकी प्रभारी बीरेन्द्र कुमार के साथ पुलिस बल की टीम रवाना की गयी है। वहीं युवतियों को शीघ्र बरामद किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision