Latest News

सोमवार, 12 फ़रवरी 2018

#एमकेयू फैक्ट्री आग के गोले में तब्दील, करोड़ों की बुलेटप्रूफ जॉकेट जलकर खाक।


#सेना के साथ पुलिस के लिए बनता है सामान, आग लगने के कारणों की पुलिस कर रही जांच

कानपुर:- महाराजपुर थानाक्षेत्र स्थित सेना का समान बनाने वाली एमकेयू फैक्टी में देरशाम अचानक आग लग गई, जिससे उसमें रखा करोड़ों का माल जलकर खाक हो गया। सूचना पर पुलिस और तीन दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू करने के लिए जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर पचास से ज्यादा मजदूर और कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगते ही वह किसी तरह से बाहर निलकने में कामयाब रहे। हलांकि अभी आग बुझी नहीं है और कई मजदूरों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। फैक्ट्री में बुलेटप्रूफ जॉकेटों का निर्माण होता था। यहां से जॉकेट सेना के साथ अन्य राज्यों की पुलिस को आपूर्ति की जाती थीं। फैक्ट्री के मालिक मनोज कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पजा नहीं चला। रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही कुछ कहा जाता सकता है।

तीन दर्जन दमकल की गाडियां आग बुझाने में जुटी

देश के साथ विदेश में आर्मी और पुलिस के लिए समान बनाने वाली एमकेयू फैक्ट्री में रविवार की देरशाम एकाएक आग लग गई। आग लगते ही हड़कंप मच गया और काम कर रहे मजदूर व कर्मचारी किसी तरह से बाहर निकल पाए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और तीन दर्जन दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने के लिए जुट गई, लेकिन रात पौने बारह बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। महराजपुर इस्पेक्टर ने बताया कि आग संभवता शार्ट सर्किट के चलते लगी है। अंदर कितने मजदूर व कर्मचारी काम कर रहे थे, इसकी डिटेल फैक्ट्री के मालिक से ली गई है। हमारी जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के अंदर से सभी लोग बाहर निकल आए थे। बतादें यह वही फैक्ट्री है, जिसकी बनी जॉकेट गुणवत्ता में खराब होने के चलते महाराष्ट्र पुलिस ने वापस कर दिया था।

करोड़ों का नुकसान

सेना और पुलिस के लिए बुलेटप्रूफ जॉकेट बनाने वाली एमकेयू फैक्ट्री में आग लग जाने से उसके अंदर रखा करोड़ों का माल जलकर खाक हो गया। फैक्ट्री के मालिक ने बताया कि यहां पर बुलेटप्रुॅ जॉकेट का निर्माण किया जाता है। इसकी दूसरी यूनिट फतहेपुर के मलवां में है। अभी कई राज्यों और सेना की तरफ से जॉकेट का आर्डर मिला था। एक माह से इन्हें बनाए जाने का कार्य चल रहा थ। 80 फीसदी जैकेट बन भी चुकी थीं, जिनकी जल्द डिलेवरी होने वाली थी। अनुमान के मुताबिक 80 से 90 करोड़ का नुकसान आग के चलते हुआ है।

मुम्बई पुलिस ने वापस कर दी थीं जॉकेट

वहीं फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों की मानें तो महाराष्ट्र पुलिस ने 5 हजार बुलेटप्रुफ जॉकेट की डिमांड की थी। फैक्ट्री से माल तैयार कर महाराष्ट्र पुलिस को दे दिया गया था। लेकिन एक सप्ताह पहले जॉकेट खराब होने के चलते महाराष्ट्र पुलिस ने करीब 1460 जॉकेट वापस कर दिए थे। मजदूरों की मानें तो आग शाअर् सर्किट के चलते नहीं, किसह साजिश के तहत लगाई गई है। आग इतनी भवायह थी कि पूरी इमारत को चंद मिनट में अपनी आगोस में ले लिया। मजदूरों का कहना है कि कुछ मजदूर लापता हैं, जिनकी खोज पुलिस कर रही है। आग बुझने के बाद जान-माल के नुकसान की सही जानकारी मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision