Latest News

बुधवार, 14 फ़रवरी 2018

#UP: कृषि वैज्ञानिकों और किसानों को राष्ट्रपति ने दिया संदेश।


कानपुर:- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बुधवार सुबह चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंचे। विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति का स्वागत कुलपति डॉ. सुशील सोलोमन और सोसाइटी ऑफ एग्रीकल्चरल प्रोफेशनल्स के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने किया। यहां राष्ट्रपति ने चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और फिर कैलाश भवन सभागार में बदलते जलवायु में छोटे किसानों की टिकाऊ खेती विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन किया।


अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन सत्र की शुरुआत और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।। कुलपति डॉ. सुशील सोलोमन के स्वागत भाषण के बाद डॉ. एके सिंह सेमिनार के बारे में जानकारी दी। मंच पर राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल राम नाईक भी मौजूद रहे। कृषि राज्यमंत्री और कृषि मंत्री के बाद राज्यपाल ने भी किसानों को अपना संदेश दिया। राष्ट्रपति ने कृषि वैज्ञानिक और किसानों को अपना संदेश दिया।

राष्ट्रपति सीएसए परिसर में ही कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में आठ स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें विश्वविद्यालय के अलावा कृषि विज्ञान केंद्र, राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान के साथ चार निजी कंपनियों के स्टॉल हैं। विश्वविद्यालय व अन्य संस्थानों स्टालों के माध्यम से अपनी उपलब्धि और नई तकनीकी के बारे में जानकारी दी। सीएसए के बाद राष्ट्रपति वीएसएसडी कॉलेज में नवनिर्मित विधि भवन का लोकार्पण किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision