Latest News

गुरुवार, 6 सितंबर 2018

एस  सी /एस टी के विरोध में भारत बन्द का जालौन में असर देखने को मिला

उरई से विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट ।.                       एस सी /एस टी के विरोध में भारत बन्द का जालौन में असर देखने को मिला।.     उरई। एस सी /एस टी कानून के विरोध में दिल्ली, बिहार, पंजाब, राजस्थान की तर्ज पर पूरे उत्तर प्रदेश में भी सवर्ण समाज के द्वारा भारत बन्द का ऐलान होते ही जिला जालौन में सवर्ण समाज के द्वारा जालौन के प्रमुख नगर उरई एवं अन्य कस्बों में एससी /एसटी कानून का विरोध सरकार के खिलाफ देखने को मिला। एससी /एसटी के विरोध में जालौन, कुठौंद, ऊमरी, रामपुरा, कोंच, माधौगढ में सवर्ण समाज के लोगों द्वारा आज बाजार बंद करके विरोध प्रदर्शन किया।.                            मुख्यालय उरई में सवर्ण समाज का भारत सरकार पर एससी /एसटी को लेकर क्रोध फूट पड़ा। सवर्ण समाज ने आज दिखा दिया कि सरकार बनाने में हमारी क्या भूमिका रही है और मोदी सरकार ने एससी /एसटी कानून पूरे बहुमत संसद में कानून की धज्जियां उड़ा दी और सुप्रीम कोर्ट के फैसले की अवहेलना करते हुए पूर्ण बहुमत से एससी /एसटी कानून को पास कर दिया। इस दौरान प्रदर्शन शांति पूर्ण रूप से कराने के लिए एडीएम पी के सिंह, एएसपी एस एन तिवारी, सीओ नगर संतोष कुमार, एसडीएम उरई के साथ उरई नगर का पुलिस बल तथा दो ट्रक पीएसी नगर के चप्पे चप्पे पर निगाह रखे हुए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision