Latest News

रविवार, 16 दिसंबर 2018

प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री का आटा मे संक्षिप्त कार्यक्रम।#public statement



विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट।

 उरई।प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल सोमवार को आटा स्थित बी एम टी इंटर कॉलेज के अपनत्व महोत्सव में शिरकत करेंगे।उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है।
 आटा स्थित बी एम टी इंटर कॉलेज के अपनत्व महोत्सव के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल सोमवार को 12.15 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा कालेज ग्राउण्ड मे उतरेंगे।इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री पार्टी पदाधिकारियों के साथ गुफ्तगू करेंगे।इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ जिले के विकास से संबंधित जानकारी लेंगे।अधिकारियों से मिलने के बाद वहीं पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता करेंगे।
 उप मुख्यमंत्री अपनत्व महोत्सव में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेने के बाद 12.45 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा वापिस लखनऊ चले जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision