Latest News

शुक्रवार, 11 जनवरी 2019

पंचतत्व में विलीन हुए संगीतमयी रामकथा वाचक अंतरराष्ट्रीय सन्त परम्- पूज्य स्वामी 1008 राजेश्वरानन्द सरस्वती (राजेश रामायणी)जी।#public statement



पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज
(विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट) 11/01/19 आज उरई जनपद जालौन के उरई तहसील स्थित ग्राम पचोखरा के प्रसिद्ध सन्‍त  संगीतमयी रामकथा वाचक  परमपूज्य 1008 स्वामी राजेश्‍वरानन्‍द सरस्वती(राजेश -रामायणी)जी के अन्तिम दर्शन के लिये दूर -दूर से उनके शिष्‍यों के अलावा,  देश के विभिन्‍न राजनीतिक दलों के नेताओं, अधिकारियों सहित बीआईपी एवं बीबीआईपी के आने का आज दिनभर तॉता लगा हुआ है। सुबह से ही हजारों की संख्‍या में भक्‍त उनके पार्थिव शरीर का अन्तिम दर्शन करने में लगे हुये थे। प्रसिद्ध सन्‍त राजेश्‍वरानन्‍द (राजेश रामायणी) अन्‍तर्राष्‍ट्रीय सन्‍त थे और उनके भारत देश के अलावा विदेश में भी उनके शिष्‍यगण हैं। उनके निज निवास पर पूज्य राष्ट्रीय सन्त प्रेमभूषण जी  महाराज (प्रसिद्ध रामकथा वाचक),उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्‍यक्ष विनोद चतुर्वेदी, थाना एट से थानाध्‍यक्ष देवेन्‍द्र कुमार द्ववेदी थाना डकोर के थानाध्‍यक्ष बी0के0 मिश्रा, लोकगीत सम्राट देशराज पटैरिया,  प्रसिद्ध भजन सम्राट प. पवन तिवारी जी आदि भी पहुँचे। आने वाले बीआईपी के मददेनजर पुलिस प्रशासन भी भारी संख्‍या में मौजूद रहा। हालांकि उनका निधन गुरूवार को रायपुर (छत्तीसगढ़ )में  ह्र्दय गति रुकने के कारण हुआ था , और आज रात्रि शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर उनके निज निवास अमर शान्ति आश्रम ग्राम पचोखरा,एट आया। उनके निज निवास ग्राम पचोखरा में  कल से ही पुलिस प्रशासन एवं अधिकारियों,भक्तों का भी जमावड़ा लगा रहा। उनको  बड़े ही विधिवत विधिविधान से मुखाग्नि उनके प्रिय पुत्र गुरू प्रसाद शर्मा  जी (ग्राम प्रधान)पचोखरा ने दी। इस दौरान हजारों की संख्या मैं उनके चाहने वाले मौजूद रहे।  स्वामी राजेश्‍वरानन्‍द (राजेश रामायणी) जी के निज निवास पर राज्‍यपाल उत्‍तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय सन्‍त मोरारी बापू जी के कल से ही आगमन की सूचनायें मिल रही थी, लेकिन प्रशासन  कुछ खुलकर कहने को तैयार नही था।  उनके चाहने वालो ने  नम आँखों से स्वामी जी को श्रद्धाजंली दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision